किसी भी तरह के अपराधी अब नहीं बचेंगे, कुमाऊं पुलिस का ‘ठोको स्क्वायड अभियान’ शुरू
हल्द्वानी। हल्द्वानी और उधमसिंहनगर में कुमाऊं पुलिस का ‘ठोको स्क्वायड अभियान’ शुक्रवार से शुरू हो गया है। अभियान के तहत कुमाऊं भर की पुलिस तराई-भाबर के गली कूचों को छानकार संदिग्धों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने अभियान का शुरुआत करते हुए टीमों को दिशा-निर्देश दिए। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को कहा है। तराई भाबर में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारादातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों पर अंकुश लगाया जा सके इसके लिए शुक्रवार को कोतवाली सभागार में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि तराई भाबर क्षेत्र में सात दिवसीय ‘ठोको स्क्वायड ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के तहत बदमाशों के अलावा छेड़छाड़ करने वाले, खुले में शराब पीने वाले, बाइकर्स सहित संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मौके पर पूछताछ नहीं की जाएगी। थाने लाने के बाद सख्ती से पूछताछ के होगी। प्रत्येक टीम में दस से 15 पुलिसकर्मी होंगे, जिन्हें एक दरोगा लीड करेंगे। यह अभियान दो दिन हल्द्वानी, दो दिन रुद्रपुर और एक दिन काशीपुर में चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार