किसी भी छोटे बड़े अधिकारी को भ्रष्टाचार में नहीं दी जाएगी छूट : द्विवेदी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार फैसले लिए जा रहे है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा की धामी सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा को सस्पेंड करने के आदेश ने साबित कर दिया की किसी भी भ्रष्टाचारी अधिकारी को नहीं बक्शा जायेगा। उन्होंने कहा की लगातार कार्रवाई से बचते आ रहे उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा को सस्पेंड करने के आदेश सीएम पुष्कर धामी द्वारा दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा प्रदेश हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। प्रवक्ता द्विवेदी ने बताया की कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119