हल्दूचौड़ के युवक की जहर खाने से अस्पताल में मौत
मोटाहल्दू। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक बीती रात खाना खाकर कमरे में चला गया, कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बंद पानी की टंकी बनी मौत का कुआं : मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत —हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे से पसरा मातम
उत्तराखंड…15 साल नौकरी, फिर भी सिर्फ 8 हजार वेतन –मीक फार्मा में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड पर गंभीर आरोप