निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला ने किया जनसंपर्क-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 30 जनवरी । विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रकिया के बाद प्रत्याशियों द्वारा प्रचार अभियान जारी हैं। अल्मोड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करवा चुके विनय किरौला द्वारा रविवार को तल्ला तिखून पट्टी में जनसंपर्क किया गया। विनय किरौला ने क्षेत्रवासियों को आश्वसत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को पक्का मोटर मार्ग से जोड़ा जायेगा।
जिससे काश्तकारों की फसलों के विपणन की समस्या दूर होगी व आपातकालीन स्वास्थ्य परिस्थितियों में अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी, खेती से बचाव के लिये सूंअर रोधी दीवारों का निर्माण किया जायेगा जिससे नकदी फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी किसान आर्थिक रूप से संपन्न होगा युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी विनय किरौला, राजेन्द्र लटवाल, प्रताप राम, मोहन राम, नंदन राम, किशन राम, भीम राम, कन्नू तिवारी, सुन्दर बिष्ट, महेन्द्र बिष्ट, किशन बिष्ट, सुन्दर बिष्ट, राजू बिष्ट, हरीश सिंह लटवाल, पप्पू बिष्ट, बिशन सिंह लटवाल, मनीष भाकुनी, हरीश बिष्ट, आदि लोग शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा