एनयूजे ने कई पत्रकारों को सौंपी जिले की कमान, बत्रा बने महानगर अध्यक्ष
हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की एक बैठक काठगोदाम स्थित राज्य अतिथि गृह में संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट मौजूद रहे।

विदित हो कि कुछ समय पूर्व संगठन से जुड़े पत्रकारों को संगठन के विरुद्ध कार्य करने पर उन्हें संगठन से हटा दिया गया था। उनके चले जाने के बाद कुछ पद रिक्त हो गए थे। उन पदों को आज सभी की सहमति से मनोनयन किया गया। उसके अलावा कुछ अन्य पदों का विस्तार किया गया। शेष पद पूर्व की भांति ही रखा गया।


जिला अध्यक्ष श्रीमती दया जोशी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूरन रुवाली को महासचिव, सुरेंद्र मौर्या को सचिव, ईश्वरी दत्त भट्ट को कोषाध्यक्ष, शंकर दत्त पांडे को प्रचार मंत्री, हेम लोहनी को संगठन मंत्री व बसंत जोशी को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। शेष पद पूर्व की भांति रखे गए हैं। इसके अलावा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष आनंद बत्रा को बनाया गया है। जबकि नगर के अन्य पद पूर्व की भांति रखे गए हैं। इस दौरान जनपद नैनीताल, महानगर हल्द्वानी जनपद उधम सिंह नगर एवं लालकुआं नगर के पत्रकार मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी