ओमीक्रोन की उत्तराखंड में दस्तक- 23 वर्षीय युवती मिली संक्रमित-
देहरादून। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून में एक ओमीक्रोन पॉजिटिव केस पाया गया है। यहाँ एक 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है, जो इसी महीने की 8 तारीख को स्कॉटलैंड से लौटी थी। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण देश के 15 राज्यों में फ़ैल चुका है। अब तक देशभर में ओमिक्रॉन के कुल 238 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने युवती को 14 दिन के लिए होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है। एसआरएल लैब को युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिए गए थे, ताकि ओमीक्रोन वेरिएंट को अलग किया जा सके। युवती में ओमीक्रोन वेरियेंट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आइडीएसपी यूनिट की ओर से भी कर दी गयी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न