ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने दो सिपाही किए लाइन हाजिर
अल्मोड़ा। ड्यूटी में लापरवाही बरतना एसओजी के दो कॉन्सटेबलों को भारी पड़ गया। दरअसल, अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान सभालते ही अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी के कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व मादक पदार्थो के तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद एसओजी के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें कांस्टेबल भूपेन्द्र पाल व मनमोहन सिंह के द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने व अपेक्षानुसार कार्यवाही नही किये जाने पर उक्त दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है। साथ ही सभी थानाध्यक्ष व सम्बन्धितों को भी निर्देशित किया है कि ड्यूटी में लापरवाही व कार्य के प्रति उदासीनता प्रकाश में आने पर भविष्य में भी ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार