ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नंद भाभी की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार की रात तीन पानी बायपास रोड में ट्रक चालक ने स्कूटी में सवार नंद  और भाभी को टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आज शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 

हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होने जा रही ननद-भाभी की स्कूटी को रविवार रात  ओपन यूनिवर्सिटी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नोलिया (25 वर्ष) पत्नी पंकज नोलिया ननद सविता बिष्ट (30 वर्ष) के साथ शादी में जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नोलिया ने बताया कि शाम करीब 7 बजे दोनों स्कूटी से निकली थीं। स्कूटी कविता चला रही थी। उनके पीछे पिता और छोटा भाई जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

पुलिस के मुताबिक ओपन यूनिवर्सिटी के पास पीछे से आ रहे बरेली नंबर के एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं स्कूटी से दूर जाकर गिरीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। पति की सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने दोनों महिलाओं को एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिए। ट्रक कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119