सड़कों के घटिया निर्माण पर मंत्री ने दिए जांच के आदेशगुणवत्ता से कोई समझौता नहींः सतपाल महाराज
बीरोंखाल/देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को भी अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी अनेक योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर ही जांच के आदेश दिए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को भी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने हेतु विधायक निधि से क्रय किए गए फर्नीचर और महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी का वितरण किया। साथ ही मैठाणा-दुवलान मोटर मार्ग जिसकी लागत 33 लाख 40 हजार है, 6 करोड़ 96 लाख 26 हजार की लागत से निर्मित लैगल-कोटा मोटर मार्ग और 77 लाख 28 हजार की कैलाड़ सोलर पम्पिंग पेयजल योजना का भी लोकार्पण लिया। क्षेत्र भ्रमण के के दौरान लोनिवि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने जहां एक ओर लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया तो वहीं उन्होंने लोनिवि की रिखाड़-धोबीघाट-आमकुलाउ मोटर मार्ग और पीएमजीएसवाई द्वारा हाल ही में बनाई गयी मैठाणा घाट बवांसा-रसिया महादेव मोटर मार्ग और तिमलीखाल-सैंधार मोटर मार्ग की खराब गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के समय अधिग्रहित की गई लोगों की भूमि के वर्षों से लंबित मुआवजों के शीघ्र भुगतान के निर्देश भी दिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत
Uk…मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट —तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग