प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिक से दुष्कर्म, पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एक युवक ने एक नाबालिग छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील फोटो खींच ली। जिसके बाद वह लड़की पर उसके दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बात बताई। मुखानी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल दोनों युवक फरार हैं।


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले वह लालडांठ निवासी अमित कुमार के संपर्क में आई। अमित ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अमित उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आने लगा। उसने बेटी से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए बल्कि उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब मनोज ने लड़की पर दबाव बनाना शुरू किया। मनोज लड़की से कहता था कि वह उसके दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच जब एक दिन लड़की की तबीयत बिगड़ी तो मां ने वजह पूछी। जिसके बाद लड़की ने मनोज की सारी करतूत बता दी। बताया कि दोनों लगातार उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटर कॉलेज नैनी को उपलब्ध कराएं प्रवक्ता-जनप्रतिनिधियों व शिक्षक अभिभावक संघ के लोगों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119