उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर डॉ. खेमपाल सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठग ने फास्टैग रिचार्ज और केवाईसी कराने के नाम पर उनसे करीब 2.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय निवासी डॉ. खेमपाल सिंह पुत्र नाथू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 और 18 सितंबर को उन्हें अपने वाहन का फास्टैग रिचार्ज कराना था। इसके लिए उन्होंने गूगल से एक मोबाइल नंबर हासिल कर उस पर संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को फास्टैग से संबंधित कर्मचारी बताते हुए केवाईसी कराने की बात कही।
आरोप है कि साइबर ठग ने डॉक्टर को अपनी बातों में उलझाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर अलग-अलग चरणों में रकम ट्रांसफर करा ली। इस दौरान उनके खाते से कुल 2.55 लाख रुपये निकल गए। ठगी का पता चलने पर डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली
उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट