उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
नैनीताल/बेतालघाट। नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में भुजान-बढेरी के बीच शुक्रवार को कोसी नदी में नहाते समय डूबने से सेना के जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे पृथ्वीपाल सिंह (38) अपने बेटे समेत चार लोगों के साथ भुजान-बढेरी क्षेत्र में घूमने आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभी लोग कोसी नदी में नहाने लगे। नहाते समय पृथ्वीपाल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही बेतालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद छड़ा-खैरना से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर जवान को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए खैरना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि मृतक मूल रूप से द्वाराहाट ब्लॉक के कुंस्यारी गांव का निवासी था और वर्तमान में हल्द्वानी के भगवानपुर क्षेत्र में रह रहा था। वह सेना में जवान था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत