uk…फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पसंदीदा और वीआईपी वाहन नंबरों का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला। संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को यूके 04 एयू सीरीज के फैंसी और पसंदीदा नंबरों की नीलामी आयोजित की गई। खास नंबर हासिल करने के लिए बोलीदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। नीलामी में यूके 04 एयू 9999 नंबर सबसे महंगा बिका। इसके लिए 2.31 लाख रुपये की अंतिम बोली लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि यूके 04 एयू सीरीज के पसंदीदा नंबरों की नीलामी निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई गई। नीलामी में 9999 नंबर के लिए 2,31,000 रुपये की सर्वाधिक बोली लगी। इसके बाद 0001 नंबर 2,17,000 रुपये में नीलाम हुआ।

इसी क्रम में 0005 नंबर के लिए 1.60 लाख रुपये, जबकि 0007 नंबर के लिए 1.42 लाख रुपये की अंतिम बोली लगी। 7777 नंबर के लिए भी बोलीदाताओं ने खास दिलचस्पी दिखाई और यह नंबर एक लाख रुपये में नीलाम हुआ। वहीं 0009 नंबर 95 हजार रुपये में बिका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

अन्य पसंदीदा नंबरों के लिए भी बोलीदाताओं में उत्साह रहा। 0003 नंबर 26 हजार, 0004 नंबर 27 हजार, 0006 नंबर 25 हजार और 0008 नंबर 26 हजार रुपये में नीलाम हुए। 0033 नंबर के लिए 10 हजार रुपये की अंतिम बोली लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

इसी तरह 0055, 0077 और 0099 नंबर 11-11 हजार रुपये में नीलाम हुए। 1111, 3333 और 4444 नंबरों के लिए 26-26 हजार रुपये की बोली लगी। वहीं 8888 नंबर 25 हजार रुपये और 9000 नंबर 11 हजार रुपये में नीलाम हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119