शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली
पिथौरागढ़। जिले के एक गांव में 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में ताऊ लगने वाले व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गुरुवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके करीब तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर एसआई बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किशोरी के ताऊ पर दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोकलाज के चलते परिजन अब तक मामले को लेकर चुप रहे।
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि किशोरी की हालत फिलहाल ठीक नहीं है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद उससे आवश्यक जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
ठीक से बोल नहीं पाती किशोरी, पड़ते हैं दौरे
दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी दिव्यांग है और वह सामान्य रूप से बोल भी नहीं पाती है। परिजनों के अनुसार उसे समय-समय पर दौरे भी पड़ते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट