महाकाली दरबार में चल रही रामलीला के चौथे दिन वन गमन तक लीला का किया मंचन
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में चल रही रामलीला नाटक मंचन के चौथे दिवस पर मंथरा कैकई संवाद दशरथ कैकई संवाद राम कैकई संवाद राम सुमित्रा संवाद राम सीता संवाद राम लक्ष्मण संवाद तथा राम लक्ष्मण सीता के वन गमन तक के दृश्यों का मंचन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया इस अवसर पर विधायक टम्टा ने रामलीला मंच के सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विमल रावल जिला मंत्री रमेश बोरा कृष्णा बोरा सभासद प्रभा कोहली युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान चंद पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावल दीपक मेहरा आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दशाईथल कस्बे में चल रही महावीर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पूर्व अध्यक्ष भगवती लाल वर्मा के 45 वर्षों के सराहनीय कार्य के लिए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इंदिरा वर्मा को कमेटी की सदस्य लता वर्मा द्वारा शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया कमेटी के अध्यक्ष आदित्य मेहरा द्वारा सभी सहयोगियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी