कम नंबर आने पर इंटर की छात्रा ने जहर निगलकर जान दी
पिथौरागढ़। बुंगाछीना गांव की एक छात्रा ने इंटर की परीक्षा में एक विषय में कम नंबर मिलने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे से छात्रा के परिजनों से लेकर स्कूल के शिक्षक सभी स्तब्ध हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डे ने बताया कि बुंगाछीना क्षेत्र की एक छात्रा ने गणित विषय में कम नंबर आने पर शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जहरीले पदार्थ निगलने के बाद परिजन उपचार के लिए उसे को जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान युवती ने शुक्रवार देर रात को दम तोड़ दिया।
वह अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। छात्रा के अधिकतर विषयों में 60 प्रतिशत से अधिक अंक आए थे। केवल गणित में कम नंबर के चलते बैक आने पर युवती ने ऐसा कदम उठा लिया। वह अन्य विद्यालयी क्रियाकलापों में सक्रिय रहती थी। पुलिस ने युवती का पीएम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद परिजन व्यथित हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी