बेसहारा पशुओं की दुर्दशा पर आप जिला अध्यक्ष ने सरकार को कोसा
भिकियासैण। नगर पंचायत भिकियासैण सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की दुर्दशा इस कदर हो गयी है, कि शासन – प्रशासन भी इसके आगे नाकाम शाबित हो रहा है।
उक्त हाल नगर पंचायत भिकियासैण के अलावा भतरौंजखान का भी है,जहां पिछलै कई समय से बेसहारा गायें बाजार में घूम रही है।वहीं रामलीला मैदान भिकियासैण में दर्जन भर बेसहारा गायें बन्द पडी है, अगर किसी नगरवासी को थोडा़ बहुत दर्द होता है, तो उन गायों को मुठ्ठी भर घास व पानी दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट ने नगर व आसपास की बेसहारा गायों के लिए चिन्ता व्यक्त की है, और कहा कि आज पूरे उत्तराखंड में गौवंश बचाने के लिए सरकार द्वारा करोडों रूपये हर साल गौशाला निर्माण के लिए खर्च किए जाते है, लेकिन आज इन बेसहारा, बेजुबान पशुओं के लिए न तो शासन-प्रशासन है, और न तो गौरक्षा का बिगुल बजाने वाले जन प्रतिनिधि है। विगत माहों यहां के महिला-पुरूषों ने गायों के साथ खूब संघर्ष कर धरना -प्रदर्शन किया,यहां तक कि तहसील मुख्यालय में गायों को बांध कर जमकर नारेबाजी की, और शासन-प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई तब कहीं शासन प्रशासन जागा और नगर वासियों की सुनी,तत्काल गायों को अन्यत्र भेजा गया, तब से नगर में कुछ शा़ँन्ति थी।
आज बेसहारा गायों का आलम फिर शुरू हो गया है,भरे खेतों को चट कर रही गाये नगर वासियों के लिए आफत बन गयी है। चारों ओर से इकट्ठा कर रामलीला मैदान में गाये भूक- प्यास से तड़प रही है, जिसमें एक गाँय की विगत दिवस मृत्यु भी हो चुकी है। आँखिर नगरवासी भी कब तक गायों की तीमारदारी करते रहगें।अलग- अलग क्षेत्रों में गौवंश के नाम से गौशालाऐं बनी है, वह भी चुप बैठै है,यही नहीं क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी आँखे मूँदें बैठे हैं। श्री बिष्ट ने टूक शब्दों में शासन- प्रशासन को चेताया है कि शीघ्र ही उक्त गायों को अन्यत्र गौ सदन में नहीं भेजा गया तो वे, जनता के सांथ जन आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायगें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग