सड़क के लिए दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
डॉक्टर नसीमा बानो ने किया दोनों आमरण अनशन कारियों का चेकअप-
14 दिसंबर को निकलेगी विशाल रैली-
मड़कनाली सुरखाल पाठक सड़क की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा आमरण अनशन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बैठे हैं । बताते चलें कि 131 दिन तक क्रमिक अनशन चलने के बाद संघर्ष समिति ने आमरण अनशन का निर्णय लिया है । शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर नसीमा बानो ने दोनों आमरण अनशन कारियों का चेकअप किया ।

इधर आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन से लेकर विधायक ,मुख्यमंत्री के पीआरओ, पीडब्ल्यूडी विभाग, वन विभाग व शासन-प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उक्त लोग जब भी अनशन स्थल पर आए तो सब ने यही कहा कि आपका आंदोलन जायज है लेकिन आप लोग अनशन समाप्त कर दो सड़क की फाइल प्रगति पर है ।इधर आंदोलनकारियों ने कहा है कि हैरान करने वाली बात यह है की उक्त सड़क 23 जनवरी 2016 को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई थी लेकिन पी डब्लू डी बेरीनाग ने आज तक उक्त सड़क की डीपीआर नहीं बनाई । वही आंदोलनकारियों ने निर्णय लिया है कि 14 दिसंबर की प्रातः 11 बजे से पोस्ट ऑफिस लाइन के मां चामुंडा गेट से एक विशाल जुलूस तहसील प्रांगण तक जाएगा । वही पिछले 48 घंटे से आमरण अनशन में बैठे ललित सिंह बिष्ट व विक्रम सिंह बिष्ट कहते हैं मांग पूर्ण होने के बाद ही आमरण अनशन से उठेंगे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी