महाकाली दरबार रामलीला के छठे दिवस मां महाकाली के सीन का सुंदर दृश्य दिखाया गया-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट की प्रसिद्ध श्री महाकाली दरवार रामलीला में छटे दिन की रामलीला में खर – दूषण वध से पहले महाकाली का सीन दिखाया गया जिसे देखने के लिए सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे और सभी ने माँ महाकाली के भजन ” काल विनाशिनी काली जय जय ,दुर्गति नाशनि दुर्गा जय जय , उमा रमा ब्रह्माणी जय जय, राधा सीता रुकमणी जय जय” ।गाकर मां महाकाली व भोले शंकर की आरती की इस दौरान रामलीला का स्टेज महाकाली के भक्ति में भक्तिमय हो गया ।
बताते चले कि सम्पूर्ण कुमाऊं में माँ महाकाली का सीन सिर्फ गंगोलीहाट की रामलीला में ही दिखाया जाता है । माँ महाकाली के पात्र की भूमिका में जीवन बुंगला व भगवान शंकर की भूमिका में कमल रावल थे। मेकअप मैन त्रिभवन बिष्ट व नवीन उप्रेती थे ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर