तमंचे और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा 7 सितंबर : एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ करबला मार्ग से गुजरने वाला है। जिसके बाद एसटीएफ के एसआई बृजभूषण गुरुरानी, आरक्षी सुंदर कनवाल, महेंद्र गिरि और मनमोहन सिंह ने करबला में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति करबला की ओर आता दिखाई दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसकी चेकिंग की गई तो अभियुक्त मेहरबान कुरैशी पुत्र नियामत, निवासी नई मंडी, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की टीम ने अभियुक्त के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

—

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119