अल्मोड़ा 74.04 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी में रोक लगाने के लिए पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। अब सोमेश्वर पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ ने 74.04 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी के नेतृत्व में सोमवार देर रात एसओजी, एएनटीएफ व सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गोलू गैराड़ मंदिर के समीप ताकुला रोड पर फिरोज खान पुत्र शब्बू खान, निवासी खाता नगरिया, निकट ईदगाह थाना मिलक जिला रामपुर के कब्जे से 74.04 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया है कि फिरोज खान फतेहगंज (बरेली) से स्मैक लाकर बागेश्वर की तरफ ले जा रहा था। बताया कि स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचने की फिराक में था। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है। यहां पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी, प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल सूरज बोरा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी