दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। युवक की मौत से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्तूबर 2026 की रात थाना दिनेशपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
मृतक की पहचान कृष्णा सरकार (28 वर्ष), पुत्र शंभू सरकार, निवासी वार्ड नंबर एक, प्लांटेशन, थाना दिनेशपुर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। बताया गया है कि कृष्णा सरकार का विवाह नवंबर 2025 में हुआ था।
आत्महत्या की आशंका, मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत