Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–लाठी घुमाकर ग्रामीण ने बचाई जान, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

बेरीनाग। तहसील थल के अल्मियागांव में मंगलवार सुबह बकरियां चराने जंगल गए एक ग्रामीण पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण की दाईं बांह में गंभीर चोट आई है। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में उपचार देने के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अल्मियागांव सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार, अल्मियागांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बकरियों को लेकर घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक आक्रामक जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सूअर ने राजेंद्र की दाईं बांह में दांत गड़ा दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

हमले के बाद सूअर ने दोबारा पलटकर वार किया। ऐसे में राजेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी घुमाकर सूअर का सामना किया और उसे वहां से भगाने में सफल रहे। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की चिंता

दिनदहाड़े जंगल में जंगली सूअर के हमले की घटना से अल्मियागांव और आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों को आशंका है कि जंगल में अन्य लोगों और मवेशियों पर भी जंगली जानवर हमला कर सकते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119