रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
–निबंध में टीना, पोस्टर में कंचन और भाषण प्रतियोगिता में ऋतु ने मारी बाजी
रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, विकास योजनाओं तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति जागरूक करना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने और सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. बबीता कांडपाल ने अभियान के उद्देश्यों, आयोजन और इसके अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने पर जोर दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, पोस्टर, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में टीना ने प्रथम, संजना ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन प्रथम और अपूर्वा द्वितीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में ऋतु ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय और नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल भारद्वाज ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सत्यमित्र, डॉ. रेखा भट्ट, डॉ. कमल और डॉ. लक्ष्मी ने विशेष सहयोग दिया।
इस अवसर पर श्री ध्यान सिंह नेगी, श्री गिरीश भगत, श्री मनीष भैंसोड़ा, श्री मजीत भगत, श्री सतीश नेगी, पत्रकार यशपाल बिष्ट, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार नन्द किशोर गर्ग और श्री राजेंद्र बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
छात्रसंघ अध्यक्ष विनीत कुँवर, उपाध्यक्ष अमीषा, सचिव कार्तिक सती, संयुक्त सचिव अंजलि और नेहा सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और रचनात्मकता की भावना विकसित करने के साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध