दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन होगा। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास है। परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। यदि आप भी इस परेड को देखने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, कुछ वस्तुओं को साथ ले जाने की अनुमति नहीं है।


परेड में क्या नहीं ले जा सकते
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इन प्रतिबंधित वस्तुओं में किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ, थैला, ब्रीफकेस और बड़े बैग जैसे सभी प्रकार के बैग और थैले शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्डर, पेजर, कैमरा, दूरबीन, हैंडीकैम, डिजिटल डायरीज, पाम-टॉप कंप्यूटर, आईपैड, आईपॉड, टैबलेट, पैनड्राइव, लेजर लाइट्स, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर और ईयरफोन आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। पानी की बोतलें, थर्मस, कैन, छाता, इत्र, स्प्रे और शराब जैसे तरल पदार्थों को भी प्रतिबंधित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार


खिलौने, विशेषकर खिलौना पिस्तौल, और ज्वलनशील पदार्थ जैसे माचिस और पटाखे भी परेड स्थल पर नहीं ले जा सकते। किसी भी प्रकार के हथियार, नुकीली वस्तुएं जैसे तलवार, पेंचकस, चाकू, कैंची, रेजर, ब्लेड और तार, साथ ही गोला बारूद भी प्रतिबंधित हैं। सिगरेट, बीड़ी, लाइटर और रिमोट नियंत्रित कार लॉक चाबियां जैसी अन्य वस्तुओं को भी परेड के दौरान साथ ले जाने की अनुमति नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला


मुख्य अतिथि
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।
टिकट बुकिंग
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुक किए जा सकते हैं।
ऑनलाइन: आप रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर या ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करके टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की कीमतें बैठने की व्यवस्था के अनुसार 20, 100 और 500 तक हैं।
ऑफलाइन: दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर रक्षा मंत्रालय द्वारा काउंटर स्थापित किए गए हैं। ये काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुले रहते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू


इसलिए, परेड में जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास वर्जित वस्तुओं में से कोई भी न हो ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119