भिकियासैंण में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन
सोमवार को सौनी अनुभाग, रानीखेत रेंज, अल्मोड़ा वन प्रभाग के वन कर्मचारियों द्वारा ग्राम गंगोड़ा-रापड़ तहसील- भिकियासैंण में वन सरपंच व स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में वनाग्नि सुरक्षा पर चर्चा की गयी तथा वनाग्नि के कारण व निवारण पर प्रकाश डाला गया।

स्थानीय ग्रामवासियों से वनाग्नि सुरक्षा में अपेक्षित सहयोग की अपील की गयी। श्री दीवान सिंह, सरपंच वन पंचायत गंगोड़ा व श्रीमती आशा देवी सरपंच वन पंचायत रापड़ द्वारा वनाग्नि सुरक्षा पर अपने विचार रखे गये व स्थानीय ग्रामवासियों से वन विभाग को वनाग्नि वर्ष 2024-25 में हरसंभव सहयोग का आह्वान किया गया। सौनी अनुभाग, रानीखेत रेंज से वन बीट अधिकारी बलवन्त भण्डारी, कमलेश जोशी, वन दरोगा संजय रावत, लक्ष्मण सिंह, विपिन तोमर द्वारा वनाग्नि सुरक्षा में स्थानीय ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गयी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार