न्यायालय के आदेश की पालन कराना हमारा कर्तव्य : एसएसपी भट्ट
– न्यायालय के आदेशानुसार लम्बे समय से फरार आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने दबोचा
एस आर चंद्रा
नैनीताल। न्यायालय के आदेश पर पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर कहा कि क्षेत्र के सभी वारंटियों की शत प्रतिशत उपस्थिति न्यायालय में दर्ज होनी चाहिए। आदेशानुसार जिले की सभी पुलिस टीमों ने सघन जांच अभियान चलाकर माननीय न्यायलय में उपस्थित न होने वाले वारन्टियों के धरपकड़ तेज़ कर दी।
इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस नगर अधीक्षक हरवंश सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र धोनी के निर्देशन थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम, चन्दर सामन्त और सुरेन्द्र सिंह बिष्ट टीम का गठन किया गया। मुस्तैद पुलिस टीम ने सघन जांच के दौरान जाफर पुत्र तुल्लन शाह निवासी वार्ड न0-4 राजपुरा टनकपुर रोड गौलागेट थाना हल्द्वानी को धर दबोचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश