पैरा लीगल वालंटियर सभी लोगों को श्रम कार्ड के विषय में करें जागरूक: मिश्रा
अल्मोड़ा 5 मई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश के मार्ग दर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा रवि शंकर मिश्रा द्वारा पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सभी पैरा लीगल वालंटियर के कार्यों की समीक्षा की गई व सभी पैरा लीगल वालंटियर को यह निर्देश दिए गए कि वे सभी लोगों को श्रम कार्ड लाभ के बारे में बतायेंगे और श्रम कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेंगे।कोई भी समस्या आने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क करवाएंगे।
उनके द्वारा यह भी कहा गया कि श्रमिको को श्रम कानूनों के बारे में जानकारी देंगे। जब भी पैरा लीगल वालंटियर डोर टू डोर जागरूकता अभियान के लिए जाते हैं तो वे लोगो को चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर व नैनीताल में कार्य कर रही स्थायी लोक अदालत के बारे में प्रचार प्रसार करेंगे। उनके द्वारा कहा गया कि ऐसे लोगों का पता लगाएं जिन बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ नहीं मिला है और ऐसे लोगों का भी पता लगाएं जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड के दौरान हो चुकी है और जिन बच्चों को 50000/ हजार की धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है ।
यदि यैसा कोई मिलता है तो उन लोगों के आवेदन पत्र भी भरें व संबन्धित विभाग में जमा कराये। यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पी0एल0वी0 लोगो को यह बताए कि वे लोग विधिक सेवा प्राधिकरण का लाभ अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस से भी ले सकते हैं।उनके द्वारा अधिक से अधिक आगामी लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम संचालन कविता जोशी द्वारा किया गया व बैठक में पैनल अधिवक्ता श्री प्रेम राम आर्य मोहम्मद इमरोज खान समस्त पैरा लीगल वालंटियर उपस्थित रहे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग