आज से नहीं बनेंगे पासपोर्ट, पहले के अपॉइंटमेंट भी करने होंगे रीशेड्यूल, ये है वजह
आज से अगले 5 दिनों तक पासपोर्ट नहीं बन सकेंगे।देशभर के पासपोर्ट कार्यालयों में पासपोर्ट विभाग के पोर्टल 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बंद रहेंगे। तकनीकी रखरखाव के कारण यह सुविधा 5 दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेगी। इसकी जानकारी पासपोर्ट विभाग ने दी है।
इसके अलावा पहले से किए गए आवेदन के बाद अगर आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच अपॉइंटमेंट मिला है तो इसे किसी अन्य तारीख के लिए रीशेड्यूल करना पड़ेगा। ऐसे में देशभर के आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में लोग नए आवेदन भी नहीं कर सकेंगे। इस दौरान आम लोगों के अलावा सभी एमईए, आरपीओ, आईएसपी, डीओपी और पुलिस अधिकारियों के लिए भी सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल