पिथौरागढ़ मेडिकल का रास्ता साफ, वन विभाग से मिली सैद्धांतिक मंजूरी
देहरादून। पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज की 0.99 हेक्टेयर भूमि की फॉरेस्ट क्लीयरेंस वन विभाग की ओर से प्रदान कर दी गई है। इससे मेडिकल कालेज के ओपीडी, आईपीडी ब्लॉक के साथ ही नर्सेस हॉस्टल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पेयजल निगम की ओर से पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मेडिकल कालेज की चिन्हित भूमि के करीब 0.99 हेक्टेयर हिस्से पर अभी वन विभाग की मंजूरी नहीं मिली थी। इसके कारण मेडिकल कालेज के सबसे अहम हिस्से ओपीडी, आईपीडी ब्लॉक समेत नर्सेस हॉस्टल का निर्माण अटका हुआ है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सीमांत जिले पिथौरागढ़ की इस अहम मेडिकल कालेज योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन भूमि क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज किए जाने पर जोर दिया। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि वन विभाग ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। शेष प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन हिस्से को भी जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कालेज निर्माण में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ख्याल रखने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग