गुलदार उड़ाता रहा मुर्गियों की ‘दावत’, बाड़े से नहीं निकल पाया बाहर, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय और उसके आसपास के गांवों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है. हवालबाग गांव में एक गुलदार मुर्गियों के बाड़े में घुस गया. लेकिन बाहर नहीं निकल पाया. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर गुलदार को पिंजरे में कैद किया।
बाड़े के अंदर घुसा गुलदार: गौर हो कि बीते देर रात्रि हवालबाग गांव में पंकज नेगी के आवास में बने मुर्गी बाड़े में गुलदार बाड़े की टिन को फांद कर मुर्गियों का शिकार करने के लिए अंदर घुस गया. वहां उसने अनेक मुर्गियों को अपना निवाला बना दिया. इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने शोर मचाया. लोगों के शोर से गुलदार वहीं बने बाड़े के अंदर घुस गया और फिर बाहर नहीं निकल पाया. जिससे ग्रामीणों में दहशत हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.
वन विभाग की टीम ने बमुश्किल किया रेस्क्यू: जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन दरोगा इंद्र मर्तोलिया ने बताया कि गुलदार ने मुर्गी बाड़े में तीन चार मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है. वहीं लोगों के शोर के बाद वह वहीं फंसा रह गया. मौके पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर गुलदार को रेस्क्यू किया, जिसके बाद गुलदार को एनटीडी रेस्क्यू सेंटर लेकर गई. वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि रेस्क्यू किया गया गुलदार मादा है. इसकी उम्र करीब 6 साल की है. उन्होंने कहा की रेस्क्यू सेंटर में चिकित्सा के बाद एक दो दिन में उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद