टिमटा चमडुगरा गांव के लोग 10 दिन से पानी की एक बूंद के लिए तरसे लोग-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
दसवें दिन पहुंचा जल संस्थान का टैंकर , आधे लोग खाली बर्तन लेकर लौटे घरों को ।
अब एक हफ्ते बाद जायेगा पानी का टैंकर-
लोगो में जल संस्थान के खिलाफ रोष-
गंगोलीहाट से 35 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ सड़क पर टिमटा एवं चमडुंगरा के ग्रामीण गर्मी बढ़ते ही पानी की एक एक बूंद के लिए तड़प रहे हैं । बताते चले कि टिमटा चमडूंगरा गांव पिथौरागढ़ जिले का सबसे बड़ा गांव है जहां ईग्यारह सौ तो वोटर ही हैं जहां की जनसंख्या 2500 से अधिक है यहां के लोगो को पानी के लिए 3 किलोमीटर दूर शौल दुवा जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का पूरा दिन अपने व मवेशियों के लिए पानी ढोने में ही लग जा रहा है। टिमटा चमडूंगरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जोगा सिंह ने बताया कि गंगोलीहाट तहसील का अंतिम छोर टिमटा चमडूंगरा में विगद 10 दिन से पानी के लिए त्राहि त्राहि मची है । वही उन्होंने बताया की 10 दिन बाद गंगोलीहाट से जलसंस्थांन का पानी का टैंकर गांव में पंहुचा जिसमे आधे लोगो को ही पानी मिल पाया आधे लोग खाली बर्तन लेकर निराश होकर घरों को लौटे । गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके द्वारा जल संस्थान के जे ई से दोबारा टैंकर लाने की बात की तो जे ई ने स्पष्ट कह दिया कि पानी का टैंकर रोज नही आ सकता कहा की टैंकर रूटीन पर अगले हफ्ते ही आएगा जिससे ग्रामीणों में जलसंस्थान के खिलाप काफी रोष है । रोश व्यक्त करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता जोगा सिंह, दीवान सिंह , जगदीश राम, पार्वती देवी ,राजेंद्र प्रसाद ,गीता देवी ,कमला देवी, मोहिनी देवी ,शंकरलाल ,जीवन सिंह ,भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। जे ई से संपर्क करने पर उनका मोबाइल ऑफ आ रहा था ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग