रिश्तेदार की मौत से वापस लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकराई, महिला समेत दो की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा के लोगों की एक कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकराने पर बुआ भतीजे के मौत हो गई, जबकि एक चार वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भगवान महर कई पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार टांडा बादली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय फिरासत अली पुत्र अशरफ अली। 35 वर्षीय जुबेर हिलाल पुत्र अकबर अली। 35 वर्षीय शाहनाज पत्नी जुल्फिकार।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

दढ़ियाल जिला रामपुर निवासी 35 वर्षीय मुसब्बिहा पत्नी हाजी शकीर।  एक चार वर्षीय बच्चे सहित अपनी कार संख्या यूपी 14 सीएफ 0234 से हल्द्वानी के किसी रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी से बाजपुर मार्ग में गड़प्पु जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से 108 सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119