गंगोलीहाट में अचानक हुई बारिश से लोग जाड़े से ठिठुरे
कविता रावल
सोमवार को दोपहर ढाई बजे से अचानक गंगोलीहाट में मूसलाधार बारिश तेज हवाओं के साथ हो रही है । जिससे आम लोग व दुकानदार गर्मी के कपड़ों को पहन कर आने से जाड़े से ठिठुरने लगे । मूसलाधार बारिश तेज हवाओं के साथ होने से अचानक ठंड बड़ गई कई दुकानदारों में अपने सटर बंद कर दिए तो वही आमजन दुकानों के अंदर ठंड से परेशान रहे । बारिश इतनी तेज हो रही है जो व्यक्ति जहां था वही पर रह गया कई लोग छाता खरीद कर अपने गंतव्य को निकले ।

वही बारिश से किसानों की कटी हुई घास भीग गई । खेतों और घास के जंगलों में काम कर रही महिलाएं बेमौसम बरसात से परेशान दिखी जिन्हें अब कटे हुए घास की सड़ने की चिंता सता रही है । इधर बारिस के शुरू होते ही बिजली भी दो घंटे से गुल है । बारिश की वजह से दशाईथल में चल रही सोमवार रात्रि को रामलीला मैदान गीला होने से नही होने की जानकारी मिली है । खबर लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश जारी है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी