पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो लोग घायल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। वाहन चालक समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची दन्या पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को दन्या से नैनोली गांव को जा रही पिकअप यूके-04 सीए-9944 ग्राम थली के पास हादसाग्रस्त होकर 50 मीटर खाई में समा गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

जिसमें चालक सुमित रजवार पुत्र आनंद सिंह रजवार निवासी मोतियापाथर और रूप सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम थली घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर दन्या थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119