नाखूनों से उकेरा संतूर वादक शिव कुमार शर्मा का चित्र
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 12 मई : अंतर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने प्रसिद्ध संतूर वादक पद्म विभूषण पंडित शिव कुमार शर्मा को बेहद कलात्मक अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की है। जोशी ने कागज पर अपने नाखूनों से पं. शिव कुमार का चित्र उकेरा है। एसएसजे के चित्रकाला एवं एकेडमिक डीन जोशी ने कहा है कि संगीत और चित्र का आपस में गहरा रिश्ता है।
वर्ष 1999 में उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ में नाखून से बनाये चित्रों की पहली एकल प्रदर्शनी लगाई थी। जिसमें उनके चित्रों का काफी सराहा गया था। जोशी ने कहा कि संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन एक अपूरणीय क्षति है। उनकी यादों और योगदान को सहेज कर रखा जा सके
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम