अल्मोड़ा की सड़कों पर नजर आएंगे गुलाबी ई रिक्शे, हुआ ट्रायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान योजना) के द्वारा स्वयं सहायता समूहों की 18 महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस योजना के तहत 10 ई रिक्शा वाहन समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराई गई हैं। आज इन ई रिक्शा वाहनों का ट्रायल आरसीएम मॉल अल्मोड़ा से शिखर होटल तक किया गया। ट्रायल कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रयास महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल देगा। उन्होंने कहा कि आज यहां इसका ट्रायल किया गया है, इसका विधिवत शुभारंभ भी जल्द ही किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

समूहों की इन महिलाओं का प्रशिक्षण भी पूर्व में कराया गया है जिससे वे इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। ट्रायल के दौरान छोलिया दलों को भी रवाना किया गया जिससे अल्मोड़ा एवं कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा दिया जा सके। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ई रिक्शा में बैठकर सफर भी तय किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएम मार्तोलिया, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, मैनेजर रिप संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119