uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कठघरिया निवासी एक महिला ने अपने फौजी पति समेत सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करता रहा और उसके साथ मारपीट की जाती रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक जून 2024 में विवाह के बाद से ही ससुराल वालों का रवैया उसके प्रति ठीक नहीं था। आरोप है कि दहेज को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले को सुलझाने के लिए पूर्व में पुलिस और महिला आयोग की काउंसलिंग भी हुई थी, जिसमें पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी। इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

महिला का आरोप है कि पति की देहरादून और अंबाला में तैनाती के दौरान भी उसके साथ अत्याचार जारी रहा। आरोप है कि बीती 17 मई को पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक वह उस समय गर्भवती थी और मारपीट के कारण उसकी तथा उसके गर्भस्थ शिशु की जान को भी खतरा पैदा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में मुखानी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119