मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया में हाथियों ने गेहूं और गन्ने की फसल रौंदी
हल्द्वानी। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में हाथियों ने किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल को रौंद दिया है। रविवार को पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रशासक रमेश चंद्र जोशी ने रेंजर आनंद कुमार को मौके पर बुलाकर किसानों के नुकसान का मुआयना करवाया।

रेंजर ने वन कर्मियों को क्षेत्र में रात्रि गश्त करने व सोलर लाइनों को ठीक करने को कहा। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी सोलर लाइन सही हो जाएंगी जिससे हाथियों का आना कम हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की फसलों से हुए नुकसान के मुआवजा देने की मांग पर भी कार्रवाई की बात कही। इस दौरान बसंत फुलारा, दीपक फुलारा, पवन फुलारा, राजेंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, हरिश्चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस