पिथौरागढ़…प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और उसकी सहेली की पत्थरों से कुचलकर हत्या
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती और उसकी सहेली की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। मामला पिथौरागढ़ से सटे भारतीय सीमा से लगे नेपाल के अछाम का है. घटना को अंजाम देने वाले दोनों वालों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
अछाम के ढकारी गांव पालिका निवासी सरस्वती खड़का और इशरा खड़का के साथ ढकारी गांव पालिका निवासी दीपेश एवं राजेश बुढ़ा का फोन से संपर्क हुआ था। दोनों लड़कियां जंगल में बकरियां चराने गईं तो दूसरे गांव के दोनों युवा फोन पर संपर्क कर पहली बार उनसे मिलने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां राजेश ने इशरा से प्रेम का इजहार किया तो उसने इसे स्वीकार कर लिया।जबकि सरस्वती खड़का ने दीपेश के प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस पर दीपेश ने पत्थर से सरस्वती पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह सब इशरा की आंखों के सामने हुआ, उसने गांव वालों को इसकी जानकारी देने की बात कही तो दीपेश ने पत्थर से वार कर उसे भी मौत की नींद सुला दिया। हत्या के बाद दोनों वहां से भाग गए।
जब दोनों युवतियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश की। जंगल में दोनों के शव देख परिजन स्तब्ध रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अछाम के जिला प्रहरी प्रवक्ता सब इंस्पेक्टर ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार