पुलिस व जिला पूर्ति विभाग ने दो लोगों को टैंकर से तेल चोरी करते हुए किया गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुलिस ने आज इंडियन आयल कारपोरेशन हल्दूचौड़ के प्रबंधक नवीन कुमार के प्रार्थना पत्र पर एफ आई आर दर्ज करते हुए एक कार्यवाही के दौरान हल्दूचौड़ स्थित शिवालिकपुरम के निकट बने एक गोदम से दो लोगों को टैंकर से तेल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने बताया कि यह तेल चोर टैंकर चालक की मिलीभगत से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले टैंकरों से बड़े ही तकनीकी तरीके से तेल चुरा लिया करते थे और बाजार में बेच देते थे उन्होंने बताया कि ई-लॉक से पहले ही सिस्टम में सेंध लगाकर यह तेल चुराया करते थे जिससे डिपो तथा गंतव्य तक इसकी जानकारी टैंकर से तेल खाली किए जाने तक नहीं हो पाती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश

एसएसपी नैनीताल द्वारा तेल चोरी की बढ़ती घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने के लिए कोतवाली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

दर्ज मुकदमे की विवेचना महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर के सुपुर्द की गई साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में तुरंत एक पुलिस टीम का गठन किया गया। साथ ही घटना के अनावरण के लिए जिला पूर्ति विभाग की टीम को पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में इस कार्यवाही में सम्मिलित किया गया मुखबिर की सूचना पर शिवालिक पुरम स्थित एक तेल के टैंकर से कुछ व्यक्ति डीजल चोरी करते हुए पकड़े गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

डीजल टैंकर संख्या HR 38 AB 7164 से यह अभियुक्त डीजल चोरी कर रहे थे पूछताछ पर जिन्होंने अपना नाम अमित कुमार टम्टा पुत्र ईश्वरी प्रसाद टम्टा निवासी बच्ची धर्मा हल्दुचौड़ थाना लाल कुआं उम्र 36 वर्ष एवं सोनू कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी सुनारा वाली नजीमाबाद उम्र 24 वर्ष बताया गया।


अभियुक्तों के पास से 25 -25 लीडर डीजल भरी हुई दो जरीकेन तथा दो खाली जरीकेन एक वेल्डिंग मशीन मय नारंगी पाइप चिमटी एक छेनी एक प्लास्टिक का पाइप टोंटी सहित एक कटर मशीन 2 प्लस नुमा औजार एक बड़ा हथोड़ा कुछ रिवट्स तथा एक लोहे की कीप बरामद की गई टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

पुलिस ने धारा 379 के साथ ही गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आईपीसी 411 व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 की बढ़ोतरी की है अभियुक्तों को कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ₹ 2500/ इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119