ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
रुद्रपुर। छत्तरपुर रेलवे क्रासिंग से सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। दोपहर बाद तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। उसके पास से अभी तक कोई ऐसा कागज आदि नहीं मिल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे के आसपास छत्तरपुर रेलवे क्रासिंग पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
मौके पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 35-40 की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोनाटा कंपनी की गोल्डन कलर की चेन भी शव के पास से मिली है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश