बाबा के वेश में एक किलो 182 ग्राम चरस की तस्करी कर रहे राजस्थान के दो आरोपियों को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नैनीताल। नशा मुक्त नैनीताल की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री/सेवन के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी अपराध/यातायात नैनीताल एवम नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण व श्री उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के दिशा- निर्देशन में दिनांक 29-01-2023 की देर शाम चौकी प्रभारी खैरना उ0नि0 दिलीप कुमार के कुशल नेतृत्व में कांस्टेबल प्रयाग जोशी व कांस्टेबल जगदीश धामी के द्वारा चौकी खैरना क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर कैंची धाम मंदिर से आगे बकरा डिग्गी पौधालय के पास से बाबा के वेश में अवैध चरस की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों⤵️
1 सत्यनारायण दास उर्फ दीपक सेन पुत्र रामअवतार दास उम्र 32 वर्ष, हाल पता रामगंज चोपड़ा आश्रम जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम दोसा मोहल्ला व्यास थाना व जिला दौसा राजस्थान के कब्जे से 584 ग्राम अवैध चरस व दूसरे व्यक्ति अनिल दास उर्फ अनिल गौतम पुत्र भगवान शाही शर्मा उम्र 31 वर्ष हाल पता आश्रम रामगंज चोपड़ा जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम डिग्गी मालपुरा थाना डिग्गी जिला टौंक राजस्थान के कब्जे से 598 ग्राम चरस
दोनों के कब्जे से कुल 1 किलो 182 ग्राम अवैध चरस के बरामद की गई। अवैध चरस की मात्रा बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली भवाली में FIR NO- 10/2023 धारा- 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जिन्हें आज समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस टीम में-
1-उ0नि0 दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना भवाली
2-कांस्टेबल प्रयाग जोशी
3-कांस्टेबल जगदीश धामी
शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस टीम द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में अवैध चरस की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा 2500 रुपए के आधिकारिक पुरस्कार की घोषणा की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग