पुलिस ने देशी व कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार-
हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को शराब देशी पव्वे व 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मंडी चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान फायर स्टेशन रोड पर संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कट्टे से 58 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर दिलशाद पुत्र असफाक निवासी नियर दुर्गा मन्दिर इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है।
इधर टीपीनगर चौकी पुलिस ने भी गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गये तस्कर जितेंद्र साह पुत्र राम साह निवासी शिवाजी कॉलोनी के कब्जे से पुलिस को 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी