पुलिस ने मुखानी क्षेत्र से सरिया चोरी करने वाला पकड़ा
हल्द्वानी। 16/08/25 को वादी गोविंद सिंह कन्याल पुत्र आनंद सिंह निवासी पानपुर कटघरिया मुखानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 15.8.2025 को किसी अज्ञात चोर द्वारा स्कूटी में उनके निर्माणाधीन मकान से सरिया के बंडल चोरी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना मुखानी पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 196/25 धारा 305(a)/317 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेंद्र सिंह के सुपुर्द की गयी। थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी में संलिप्त अभियुक्त राकेश आर्य पुत्र गोपाल राम निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा थाना मुखानी उम्र 37 वर्ष को चोरी के समान तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी Uk 04 AE 8908 के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी-
राकेश आर्य पुत्र गोपाल राम निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा थाना मुखानी उम्र 37 वर्ष।
पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल बलवंत सिंह
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर