दिल्ली में शादी कर हल्द्वानी आए प्रेमी-युगल को पुलिस ने पकड़ा
हल्द्वानी। दिल्ली में प्रेम-विवाह करके परिवार से छिपते-छिपाते एक प्रेमी-युगल हल्द्वानी पहुंचा, यहां परिचित की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने में बैठा दिया। युवक यूपी के मुरादाबाद तो युवती रामपुर की रहने वाली है। दिल्ली में कामकाज के चलते किराये पर रहते हैं और वहीं प्रेम-विवाह किया। युवती के परिजनों की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने खोजबीन शुरू की। छिपने के लिए प्रेमी-युगल हल्द्वानी आए थे। यहां जिस परिचित के घर छिपे थे, उसने पुलिस को सूचना दे दी।
कोतवाली पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। पुलिस के अनुसार युवक दिल्ली में ऑटो चलाता है। युवती के पिता अस्पताल में काम करते हैं। 12 अगस्त को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद से एक शहर से दूसरे शहर भटक रहे हैं। बेटी के लापता होते ही परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने तलाश शुरू की। दो दिन पहले ही प्रेमी युगल कोतवाली क्षेत्र निवासी अपने एक परिचित के घर आए थे। यहां परिचित ने ही पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। एसएसआई कोतवाली महेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल