पुलिस चौकी खुलने से अपराधों पर लगेगा अंकुश : महरा
-हवन यज्ञ के साथ जागेश्वर पुलिस चौकी का शुभारंभ
गणेश पाण्डेय, दन्यां
जागेश्वरधाम क्षेत्र में पुलिस चौकी का विधिवत शुभारंभ हो गया है। हवन यज्ञ के साथ पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह महरा ने चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर क्षेत्र में पुलिस चौकी खुल जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी और अपराधों पर अंकुश लगेगा।
चौकी प्रभारी मीना आर्या ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि मोहन सिंह महरा ने रीबन काटकर चौकी का शुभांरभ करवाया।
पंडितों द्वारा हवन यज्ञ भी किया गया। थानाध्यक्ष दन्यां जसविंदर सिंह ने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र में पुलिस चौकी खुल जाने से इस क्षेत्र के नागरिकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकाें को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर हरीश आर्य, खीमानंद पालीवाल, दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, डीके जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट सहित अनेक जन प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : 17 दिन से लापता अधिवक्ता परिहार का खाई में मिला शव
UKnews-जमीन विवाद में चाचा पर फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद