नव विवाहिता घर से जेवर व नगदी लेकर फरार जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार।पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नव विवाहिता नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-मुख्यमंत्री के चोरगलिया दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट -एसपी हल्द्वानी ने संभाली सुरक्षा की कमान

पुलिस के अनुसार मंगलवार को पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक परिवार के लोगों ने चौकी फेरुपुर में तहरीर देकर बताया कि 31 अप्रैल को उनके बेटे की शादी रीति रिवाज के साथ लकसर के एक गांव में हुई थी। बताया कि उनकी बहु सोमवार को घर से भाग निकली गेंहू कटाई का समय चल रहा है सभी लोग घर से बाहर थे इसका मौका देख बहु ने किसी को बुलाया और उसके साथ चली गई। आरोप लगाया है कि घर से नगदी व जेवरात गायब है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119