लालकुआं में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत
लालकुआं से आगरा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार रात नर हाथी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी छिटककर दूर एक झोपड़ी के आगे जा गिरा। वन विभाग ने लोको पायलट के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद हाथी का शव दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग 10:30 बजे यह घटना हुई।
हाथी टांडा के जंगल से घोड़ानाला की ओर जा रहा था। श्मशान घाट के समीप हाथी ट्रेन की चपेट में आया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। जिस स्थान पर घटना हुई वह गौला रेंज के अंतर्गत आता है। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही तराई पूर्वी वन प्रभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि घटनास्थल हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में है, जहां ट्रेनों की गति सीमित रखने के निर्देश हैं। हादसे के समय ट्रेन की गति की जांच की जा रही है। ट्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न