पुलिस ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर में छापा मारकर 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जबकि दो युवकों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर में लगातार स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस द्वारा आज बड़ी कार्रवाई की गई, पुलिस ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर में छापा मारकर 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जबकि दो युवकों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने जब स्पा सेंटर में छापा मारा तो वहां आपत्तिजनक हालत में एक युवक मिला। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।
छापेमारी कार्रवाई को करते हुए पुलिस द्वारा जंगल लग्जरी स्पा को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू की गई सभी युवतियां मिजोरम, मणिपुर, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल् टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
फिलहाल मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है इधर पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि शहर व आसपास के क्षेत्रों में स्पा मसाज सेंटरो की बाढ़ आ गई है, पुलिस द्वारा अभियान चलाकर स्पा सेंटरो की नियमित जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध